ऐ मिरे दिल बता ख़्वाब बुनता है क्यूँ

आसिफ़ा ज़मानीआसिफ़ा ज़मानी22 Mar 1945

1 min read · 12.4K reads

ऐ मिरे दिल बता ख़्वाब बुनता है क्यूँ

रूठना उन की फ़ितरत है रोता है क्यूँ

बे-वफ़ा आदमी बे-वफ़ा ज़िंदगी

जानता है अगर दिल लगाता है क्यूँ

दूर रह कर भी जब तू मिरे पास है

तुझ को पाने को दिल फिर मचलता है क्यूँ

वो जुदा क्या हुए ज़िंदगी भी गई

आँसुओं की जगह ख़ूँ बहाता है क्यूँ

आसिफ़ा ज़मानी
About the poet

आसिफ़ा ज़मानी

उपनाम : 'आसिफ़ा' मूल नाम : आसिफ़ा ज़मानी जन्म : 22 Mar 1945 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like