ज़िंदगी में तुझ को पाना आज तक भूला नहीं

आसिफ़ा ज़मानीआसिफ़ा ज़मानी22 Mar 1945

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी में तुझ को पाना आज तक भूला नहीं

फिर तिरा चुपके से जाना आज तक भूला नहीं

पड़ के पैरों पर परस्तिश की इजाज़त चाहना

और मिरा वो बौखलाना आज तक भूला नहीं

हर बशर है ख़ुद-ग़रज़ मेहर-ओ-वफ़ा कुछ भी नहीं

हम को तन्हा छोड़ जाना आज तक भूला नहीं

तुम हमारे थे ही कब इस का हुआ एहसास जब

दिल का सकते में वो आना आज तक भूला नहीं

'आसिफ़ा' तू कितनी भोली है सितम सहती रही

फिर भी तेरा मुस्कुराना आज तक भूला नहीं

आसिफ़ा ज़मानी
About the poet

आसिफ़ा ज़मानी

उपनाम : 'आसिफ़ा' मूल नाम : आसिफ़ा ज़मानी जन्म : 22 Mar 1945 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like