ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगा - असअद भोपाली

Asad Bhopaliअसअद भोपाली10 Jul 1921 – 9 Jun 1990

5 min read · 12.4K reads

ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगा
मुझे भी आप ने दिल से भुला दिया होगा

सुना है आज वो ग़म-गीन थे मलूल से थे
कोई ख़राब-ए-वफ़ा याद आ गया होगा

नवाज़िशें हों बहुत एहतियात से वरना
मेरी तबाही से तुम पर भी तबसरा होगा

किसी का आज सहारा लिया तो है दिल ने
मगर वो दर्द बहुत सब्र-आज़मा होगा

जुदाई इश्क़ की तक़दीर ही सही ग़म-ख़्वार
मगर न जाने वहाँ उन का हाल क्या होगा

बस आ भी जाओ बदल दें हयात की तक़दीर
हमारे साथ ज़माने का फ़ैसला होगा

ख़याल-ए-क़ुर्बत-ए-महबूब छोड़ दामन छोड़
के मेरा फ़र्ज़ मेरी राह देखता होगा

बस एक नारा-ए-रिंदाना एक ज़ुरा-ए-तल्ख़
फिर उस के बाद जो आलम भी हो नया होगा

मुझी से शिकवा-ए-गुस्ताख़ी-ए-नज़र क्यूँ है
तुम्हें तो सारा ज़माना ही देखता होगा

असद को तुम नहीं पहचानते तअज्जुब है
उसे तो शहर का हर शख़्स जानता होगा
Asad Bhopali
About the poet

Asad Bhopali असअद भोपाली

असद भोपाली (जन्म: 10 जुलाई 1921, मृत्यु: 9 जून 1990), बॉलीवुड के एक गीतकार हैं। असद का जन्म भोपाल में 10 जुलाई 1921 को हुआ था। उनके पिता का नाम मुंशी अहमद खान था और असद उनकी पहली संतान थे। उनका जन्म नाम असादुल्लाह खान था। उन्होंने फारसी, अरबी, उर्दू और अंग्रे…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Asad Bhopali

  1. दो-जहाँ से मावरा हो जाएगा - असअद भोपाली

    दो-जहाँ से मावरा हो जाएगाजो तेरे ग़म में फ़ना हो जाएगा

    12.4K reads
  2. गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझे - असअद भोपाली

    गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझेज़रा थपक के सुला दे ख़याल-ए-यार मुझे

    12.4K reads
  3. इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया - असअद भोपाली

    इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गयाख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया

    12.4K reads
  4. जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आई - असअद भोपाली

    जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आईघबरा के भूल बैठे हम शिकवा-ए-जुदाई

    12.4K reads
  5. जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए - असअद भोपाली

    जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आएबारहा दिल ने ये महसूस किया तुम आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like