दो-जहाँ से मावरा हो जाएगा - असअद भोपाली

Asad Bhopaliअसअद भोपाली10 Jul 1921 – 9 Jun 1990

3 min read · 12.4K reads

दो-जहाँ से मावरा हो जाएगा
जो तेरे ग़म में फ़ना हो जाएगा

दर्द जब दिल से जुदा हो जाएगा
साज़-ए-हस्ती बे-सदा हो जाएगा

देखिए अहद-ए-वफ़ा अच्छा नहीं
मरना जीना साथ का हो जाएगा

बे-नतीजा है ख़याल-ए-तर्क-ए-राह
फिर किसी दिन सामना हो जाएगा

अब ठहर जा याद-ए-जानाँ रो तो लूँ
फ़र्ज़-ए-तन्हाई अदा हो जाएगा

लहज़ा लहज़ा रख ख़याल-ए-हुस्न-ए-दोस्त
लम्हा लम्हा काम का हो जाएगा

ज़ौक़-ए-अज़्म-ए-बा-अमल दरकार है
आग में भी रास्ता हो जाएगा

अपनी जानिब जब नज़र उठ जाएगी
ज़र्रा ज़र्रा आईना हो जाएगा
Asad Bhopali
About the poet

Asad Bhopali असअद भोपाली

असद भोपाली (जन्म: 10 जुलाई 1921, मृत्यु: 9 जून 1990), बॉलीवुड के एक गीतकार हैं। असद का जन्म भोपाल में 10 जुलाई 1921 को हुआ था। उनके पिता का नाम मुंशी अहमद खान था और असद उनकी पहली संतान थे। उनका जन्म नाम असादुल्लाह खान था। उन्होंने फारसी, अरबी, उर्दू और अंग्रे…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Asad Bhopali

  1. ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगा - असअद भोपाली

    ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगामुझे भी आप ने दिल से भुला दिया होगा

    12.4K reads
  2. गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझे - असअद भोपाली

    गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझेज़रा थपक के सुला दे ख़याल-ए-यार मुझे

    12.4K reads
  3. इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया - असअद भोपाली

    इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गयाख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया

    12.4K reads
  4. जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आई - असअद भोपाली

    जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आईघबरा के भूल बैठे हम शिकवा-ए-जुदाई

    12.4K reads
  5. जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए - असअद भोपाली

    जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आएबारहा दिल ने ये महसूस किया तुम आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like