जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आई - असअद भोपाली

Asad Bhopaliअसअद भोपाली10 Jul 1921 – 9 Jun 1990

3 min read · 12.4K reads

जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आई
घबरा के भूल बैठे हम शिकवा-ए-जुदाई

फ़ितरत को ज़िद है शायद दुनिया-ए-रंग-ओ-बू से
काँटों की उम्र आख़िर कलियों ने क्यूँ न पार्इ

अल्लाह क्या हुआ है ज़ोम-ए-ख़ुद-एतमादी
कुछ लोग दे रहे हैं हालात की दुहाई

ग़ुँचों के दिल बजाए खिलने के शिक़ हुए हैं
अब के बरस न जाने कैसी बहार आई

इस ज़िंदगी का अब तुम जो चाहो नाम रख दो
जो ज़िंदगी तुम्हारे जाने के बाद आई
Asad Bhopali
About the poet

Asad Bhopali असअद भोपाली

असद भोपाली (जन्म: 10 जुलाई 1921, मृत्यु: 9 जून 1990), बॉलीवुड के एक गीतकार हैं। असद का जन्म भोपाल में 10 जुलाई 1921 को हुआ था। उनके पिता का नाम मुंशी अहमद खान था और असद उनकी पहली संतान थे। उनका जन्म नाम असादुल्लाह खान था। उन्होंने फारसी, अरबी, उर्दू और अंग्रे…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Asad Bhopali

  1. दो-जहाँ से मावरा हो जाएगा - असअद भोपाली

    दो-जहाँ से मावरा हो जाएगाजो तेरे ग़म में फ़ना हो जाएगा

    12.4K reads
  2. ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगा - असअद भोपाली

    ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगामुझे भी आप ने दिल से भुला दिया होगा

    12.4K reads
  3. गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझे - असअद भोपाली

    गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझेज़रा थपक के सुला दे ख़याल-ए-यार मुझे

    12.4K reads
  4. इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया - असअद भोपाली

    इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गयाख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया

    12.4K reads
  5. जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए - असअद भोपाली

    जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आएबारहा दिल ने ये महसूस किया तुम आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like