गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझे - असअद भोपाली

Asad Bhopaliअसअद भोपाली10 Jul 1921 – 9 Jun 1990

3 min read · 12.4K reads

गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझे
ज़रा थपक के सुला दे ख़याल-ए-यार मुझे

न आया ग़म भी मोहब्बत में साज़-गार मुझे
वो ख़ुद तड़प गए देखा जो बे-क़रार मुझे

निगाह-ए-शर्मगीं चुपके से ले उड़ी मुझ को
पुकारता ही रहा कोई बार बार मुझे

निगाह-ए-मस्त ये मेयार-ए-बे-ख़ुदी क्या है
ज़माने वाले समझते हैं होशियार मुझे

बजा है तर्क-ए-तअल्लुक़ का मशवरा लेकिन
न इख़्तियार उन्हें है न इख़्तियार मुझे

बहार और ब-क़ैद-ए-ख़िज़ाँ है नंग मुझे
अगर मिले तो मिले मुस्तक़िल बहार मुझे
Asad Bhopali
About the poet

Asad Bhopali असअद भोपाली

असद भोपाली (जन्म: 10 जुलाई 1921, मृत्यु: 9 जून 1990), बॉलीवुड के एक गीतकार हैं। असद का जन्म भोपाल में 10 जुलाई 1921 को हुआ था। उनके पिता का नाम मुंशी अहमद खान था और असद उनकी पहली संतान थे। उनका जन्म नाम असादुल्लाह खान था। उन्होंने फारसी, अरबी, उर्दू और अंग्रे…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Asad Bhopali

  1. दो-जहाँ से मावरा हो जाएगा - असअद भोपाली

    दो-जहाँ से मावरा हो जाएगाजो तेरे ग़म में फ़ना हो जाएगा

    12.4K reads
  2. ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगा - असअद भोपाली

    ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगामुझे भी आप ने दिल से भुला दिया होगा

    12.4K reads
  3. इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया - असअद भोपाली

    इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गयाख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया

    12.4K reads
  4. जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आई - असअद भोपाली

    जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आईघबरा के भूल बैठे हम शिकवा-ए-जुदाई

    12.4K reads
  5. जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए - असअद भोपाली

    जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आएबारहा दिल ने ये महसूस किया तुम आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी