बदलाव

अरुण चंद्र रायअरुण चंद्र राय

1 min read · 12.4K reads

बदल दिए जाएँगे

सड़कों के नाम

किताबों में

ठूँस दिए जाएँगे

नए अध्याय

नदियों को

खोद निकाला जाएगा

अतीत से

अलंकृत होंगे

नए-नए सेनानी

गढ़ा जाएगा

नया-नया साहित्य

शब्दों के नए-नए अर्थ

ग्रह, नक्षत्र, पृथ्वी की गति

सब के सब निर्धारित होंगे

नए सिरे से

देखते रहना तुम

होंगे बड़े-बड़े बदलाव

अपने इस देश में

जिसमे शामिल नहीं होंगे

तुम, मैं, हम, सब!

अरुण चंद्र राय
About the poet

अरुण चंद्र राय

सुपरिचित कवि। 'खिड़की से समय' और 'झारखंड एक्सप्रेस' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like