चीटियाँ
मर जाती हैं।
क़तार में चलते हुए
डूब जाती है
गौरैया
चोंच में लिए तिनका
नदी की लहरों में फँसकर
गिलहरी
शिकार हो जाती है
बंदरों के झपट्टे के
कुचलकर मारा जाता है
बेनाम बूढ़ा
किसी रेलवे स्टेशन पर
धक्का-मुक्की में
और
हमारे चारों ओर
बिछे हुए हैं
तमाम लैंडमाइंस
फ़रेब और धोखे के
और इसके चपेट में आने वाली
घटनाओं को कहा जाता है :
आत्महत्या
हम मारे नहीं जाएँगे कभी!








