अभी-अभी
मैं मिलकर आया हूँ
एक पागल वैज्ञानिक से
जो देश की एक प्रयोगशाला में
बनाता हुआ एक तकनीक
चुक गया
और सात समंदर पार से आकर एक बाज़
छा गया देश पर
अभी-अभी
मैं मिलकर आया हूँ
एक पागल किसान से
जो खेतों में हत लिया है प्राण
और सात समंदर पार से आकर एक बीज
अंकुरा रहा है विषवेल खेतों में
अभी-अभी
मैं मिलकर आया हूँ
एक पागल कॉमरेड से
जो भट्टी में डाल दिया गया था
बड़ी कंपनी की बड़ी फ़ैक्ट्री बड़े फ़र्नेस में
और सात समंदर पार से आयातित नीतियाँ
धमका रहा था
कॉन्ट्रैक्ट मज़दूरों को
अभी-अभी
मैं मिलकर आया हूँ
घुटते हुए समय से!








