कैसे वो सब सुन लेता है - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

4 min read · 12.4K reads

मेरे गीतों की खातिर वो मोती चुन लेता है
मेरे बिन बोले ही कैसे वो सब सुन लेता है

मैं धरती हूँ वो अम्बर है
ये चाहूँ समझाना
पर न सुने वो, किसी तरह से
मुझ तक चाहे आना
इन्द्रधनुष धरती से अम्बर तक वो बुन लेता है
मेरे बिन बोले ही कैसे वो सब सुन लेता है

अक्सर दोनों के मन में क्यों
बात एक सी आये
जो मैंने गाना चाहूँ कैसे
गीत वही वो गाये
उसका साज़ हमेशा मेरे दिल की धुन लेता है
मेरे बिन बोले ही कैसे वो सब सुन लेता है

उसके सँग होने से मेरा
साहस बढ़ जाता है
और हौसला ऊँचे-ऊँचे
पर्वत चढ़ जाता है
लड़ने को गांडीव हाथ में ज्यों अर्जुन लेता है
मेरे बिन बोले ही कैसे वो सब सुन लेता है
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.3K reads
  3. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  4. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  5. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like