जैसे धान के पुआल को
अगहन की ठंडी हवा
स्पर्श करती है।
जैसे बाँस की फुनगी
भोर की चमकती ओस को।
जैसे ताज़ा-ताज़ा झड़े
महुए के पीले फूल गीली मिट्टी को।
जैसे गोरू के खुरों
से लिपटी धूल साँझ को।
जैसे दूर किसी ट्रक में
बजती कोई मधुर तान कानों को।
तुम्हारी आवाज़
स्पर्श करती है
ठीक उसी तरह।








