क्रौंच-वध की पीड़ा

अनुराधा ओसअनुराधा ओस

1 min read · 12.4K reads

क्रौंच की पीड़ा पर

लिखी कविता

हिंसा के विरोध में थी

या प्रेम के पक्ष में

सदियों से इस कविता को

इंतज़ार था

अपने जन्म लेने का

पिघलने का

हिंसा के पक्ष में खड़े लोग

कविता नही लिख सकते

शायद रिक्त स्थानों में

भर गया है खौलता लावा

रिक्त स्थानों को

भरने के लिए चाहिए प्रेम

अन्यथा रिक्त को

रिक्त ही रहने देना चाहिए

धरती की पीड़ा हरने के लिए

हिंसा के विरोध में कविताएँ

लिखनी चाहिए।

अनुराधा ओस
About the poet

अनुराधा ओस

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories