जब भी मिलूँ
मैं तुमसे वैसे ही
जैसे कोई पहाड़ी नदी
पत्थरों से
जैसे नमक के कटोरे में
चुटकी भर चीनी
जैसे धान की बाली में
भरी दूधी
मैं मिलना चाहती हूँ
वैसे ही जैसे
बीज बोती औरत
जैसे विदाई के गीत
गाती हो कोयल
अशोक के पेड़ों पर
जैसे पहाड़ों कीओर से
मिलने आए
बरसों से बिछुड़ा कोई
जैसे रोपनी के बाद ख़ुशी के
गीत गाती
आदिवासी औरतें
वैसे ही
पसीने से पसीजे ख़त
जो हथेलियों में
बँधे रह गए हों
जैसे पत्थरों को तोड़कर
रोटी बनाता हो कोई।








