ऐसी निगाह-ए-इश्क़ मिरे दिल पे डाल दे

अन्जुमन मंसूरी आरज़ूअन्जुमन मंसूरी आरज़ू30 Dec 1977

1 min read · 12.4K reads

ऐसी निगाह-ए-इश्क़ मिरे दिल पे डाल दे

मेरे वजूद को जो मुसलसल जमाल दे

जिस से दिखाई दे मुझे हर सम्त तू ही तू

या-रब मिरी नज़र में कुछ ऐसा उजाल दे

मेरे तसव्वुरात में क़ाबिज़ हो सिर्फ़ तू

हर लम्हा ज़ेहन-ओ-दिल में तू अपना ख़याल दे

महसूस हिज्र में भी मुझे साथ हो तिरा

गर तू विसाल दे तो कुछ ऐसा विसाल दे

शिद्दत दे इश्क़ में मुझे ऐसी कि ये जहाँ

हर इश्क़ की मिसाल में मेरी मिसाल दे

हो तुझ से गुफ़्तुगू मिरी हर नज़्म-ओ-नस्र में

मेरे तख़य्युलात में ऐसा कमाल दे

सुन तेरी आरज़ू में न भटकूँ मैं इस लिए

तू अपने आप को मिरे दिल में बिठाल दे

अन्जुमन मंसूरी आरज़ू
About the poet

अन्जुमन मंसूरी आरज़ू

जन्म : 30 Dec 1977 | छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अन्जुमन मंसूरी आरज़ू

  1. इक ज़रा सी दिल की हसरत तुम से उल्फ़त और तुम

    इक ज़रा सी दिल की हसरत तुम से उल्फ़त और तुमबस है इतनी सी ज़रूरत थोड़ी राहत और तुम

    12.4K reads
  2. वही रहता है सब लेकिन ज़माना छूट जाता है

    वही रहता है सब लेकिन ज़माना छूट जाता हैपरी सी बेटियों का मुस्कुराना छूट जाता है

    12.4K reads
  3. रह गए बस इश्क़_दरिया से ये नाते रह गए

    रह गए बस इश्क़ दरिया से ये नाते रह गएहम सदफ़-आँखों से अब गौहर लुटाते रह गए

    12.4K reads
  4. ख़ुलूस प्यार वफ़ा और बे-रुख़ी का लिबास

    ख़ुलूस प्यार वफ़ा और बे-रुख़ी का लिबासबदलता रहता है ये वक़्त आदमी का लिबास

    12.4K reads
  5. फ़न है उदास और तमाशा मज़े में है

    फ़न है उदास और तमाशा मज़े में हैमौसीक़ी गुम है शोर-शराबा मज़े में है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like