वही रहता है सब लेकिन ज़माना छूट जाता है

अन्जुमन मंसूरी आरज़ूअन्जुमन मंसूरी आरज़ू30 Dec 1977

1 min read · 12.4K reads

वही रहता है सब लेकिन ज़माना छूट जाता है

परी सी बेटियों का मुस्कुराना छूट जाता है

अधूरा ज़िंदगी का हर फ़साना छूट जाता है

वो चिड़ियों सा फुदकना चहचहाना छूट जाता है

जदीदी दौर में भी है क़दीमी बेटी की क़िस्मत

जुदा होते ही बचपन से घराना छूट जाता है

जो कल तक घर था बेटी का हुआ है माएका अब वो

ज़रा सी रस्म से ही आशियाना छूट जाता है

अगर माँ ठंडी रोटी दें तो हम नाराज़ होते हैं

मगर ससुराल जा कर गर्म खाना छूट जाता है

कोई बग़िया समर के बिन रहे सूनी न इस ख़ातिर

शजर बाबा के आँगन का पुराना छूट जाता है

मुहय्या ऐश-ओ-इशरत का असासा है हमें यूँ तो

मगर इस में खिलौनों का ख़ज़ाना छूट जाता है

रहें माँ-बाप जब तक पूछी जाती है हर इक बेटी

फिर अपने गाँव उस का आना-जाना छूट जाता है

जहाँ की सारी ज़िम्मेदारियाँ हैं मुनहसिर हम पर

न छूटे काम हम से बस कमाना छूट जाता है

ज़रा से दिल में रखने पड़ते हैं पर्वत से ग़म हम को

ज़रा सी बात पर आँसू बहाना छूट जाता है

यहाँ इक 'आरज़ू' को गुल की निकहत सा बनाने में

हज़ारों ख़्वाब का मौसम सुहाना छूट जाता है

अन्जुमन मंसूरी आरज़ू
About the poet

अन्जुमन मंसूरी आरज़ू

जन्म : 30 Dec 1977 | छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अन्जुमन मंसूरी आरज़ू

  1. इक ज़रा सी दिल की हसरत तुम से उल्फ़त और तुम

    इक ज़रा सी दिल की हसरत तुम से उल्फ़त और तुमबस है इतनी सी ज़रूरत थोड़ी राहत और तुम

    12.4K reads
  2. ऐसी निगाह-ए-इश्क़ मिरे दिल पे डाल दे

    ऐसी निगाह-ए-इश्क़ मिरे दिल पे डाल देमेरे वजूद को जो मुसलसल जमाल दे

    12.4K reads
  3. रह गए बस इश्क़_दरिया से ये नाते रह गए

    रह गए बस इश्क़ दरिया से ये नाते रह गएहम सदफ़-आँखों से अब गौहर लुटाते रह गए

    12.4K reads
  4. ख़ुलूस प्यार वफ़ा और बे-रुख़ी का लिबास

    ख़ुलूस प्यार वफ़ा और बे-रुख़ी का लिबासबदलता रहता है ये वक़्त आदमी का लिबास

    12.4K reads
  5. फ़न है उदास और तमाशा मज़े में है

    फ़न है उदास और तमाशा मज़े में हैमौसीक़ी गुम है शोर-शराबा मज़े में है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय