फ़न है उदास और तमाशा मज़े में है

अन्जुमन मंसूरी आरज़ूअन्जुमन मंसूरी आरज़ू30 Dec 1977

1 min read · 12.4K reads

फ़न है उदास और तमाशा मज़े में है

मौसीक़ी गुम है शोर-शराबा मज़े में है

है सच की राह चल के परेशान कोई और

लफ्फ़ाज़ी कर के झूट का पुतला मज़े में है

हर फ़िक्र सिर्फ़ जागने वाले का है नसीब

जो सो रहा है बस वही बंदा मज़े में है

लम्बे सफ़र के बाद भी पहचान खो गई

सागर से मिल के कौन सा दरिया मज़े में है

है 'आरज़ू' कि ग़म में रहूँ या ख़ुशी में मैं

होता रहे ये लोगों में चर्चा मज़े में है

अन्जुमन मंसूरी आरज़ू
About the poet

अन्जुमन मंसूरी आरज़ू

जन्म : 30 Dec 1977 | छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अन्जुमन मंसूरी आरज़ू

  1. इक ज़रा सी दिल की हसरत तुम से उल्फ़त और तुम

    इक ज़रा सी दिल की हसरत तुम से उल्फ़त और तुमबस है इतनी सी ज़रूरत थोड़ी राहत और तुम

    12.4K reads
  2. ऐसी निगाह-ए-इश्क़ मिरे दिल पे डाल दे

    ऐसी निगाह-ए-इश्क़ मिरे दिल पे डाल देमेरे वजूद को जो मुसलसल जमाल दे

    12.4K reads
  3. वही रहता है सब लेकिन ज़माना छूट जाता है

    वही रहता है सब लेकिन ज़माना छूट जाता हैपरी सी बेटियों का मुस्कुराना छूट जाता है

    12.4K reads
  4. रह गए बस इश्क़_दरिया से ये नाते रह गए

    रह गए बस इश्क़ दरिया से ये नाते रह गएहम सदफ़-आँखों से अब गौहर लुटाते रह गए

    12.4K reads
  5. ख़ुलूस प्यार वफ़ा और बे-रुख़ी का लिबास

    ख़ुलूस प्यार वफ़ा और बे-रुख़ी का लिबासबदलता रहता है ये वक़्त आदमी का लिबास

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like