उस की नज़रों में अब धुआँ हूँ मैं
अब ज़मीं हूँ न आसमाँ हूँ मैं
ना-मुकम्मल सी दास्ताँ हूँ मैं
दिल-ए-नाकाम की ज़बाँ हूँ मैं
लोग अरमान जिन को कहते हैं
उन चराग़ों का ही धुआँ हूँ मैं
क्या हुआ वो जो मुझ से कहता था
तेरी दुनिया तिरा जहाँ हूँ मैं
हद नहीं आलम-ए-तसव्वुर की
क्या बताऊँ कहाँ कहाँ हूँ मैं
जो कि तक़दीर ही से मिलती है
ऐसी मंज़िल का कारवाँ हूँ मैं
इश्क़ कहते हैं जिस को ऐ सोनी
राज़ है दिल का राज़-दाँ हूँ मैं








