ज़माना संग है फ़रियाद आईना मेरी
ग़लत कहूँ तो ज़बाँ छीन ले ख़ुदा मेरी
तिरा क़ुसूर है इस में न है ख़ता मेरी
तिरी ज़मीं पे जो बरसी नहीं घटा मेरी
जहाँ से तर्क-ए-तअ'ल्लुक़ किया था तू ने कभी
खड़ी हुई है उसी मोड़ पर वफ़ा मेरी
तुम इस लिबास-ए-दरीदा पे तंज़ करते हो
इसी लिबास में महफ़ूज़ है हया मेरी
इस इक ख़याल से दिल बैठ बैठ जाता है
डुबो न दे कहीं कश्ती को नाख़ुदा मेरी
'अनीता' उस को न आना था वो नहीं आया
बुला बुला के उसे थक गई सदा मेरी








