बचपन तमाम गुज़रा है तारों की छाँव में
तितली के पीछे जाती थी बादल के गाँव में
गर्मी की तेज़ धूप में पीपल की छाँव में
सोनी बड़ा सुकून था छोटे से गाँव में
मंज़िल की आरज़ू भला करते भी किस तरह
काँटे चुभे हुए थे हमारे तो पाँव में
जब धूप के सफ़र से वो आएगा लौट कर
उस को बिठा के रखूँगी ज़ुल्फ़ों की छाँव में
ऐ दोस्त राह-ए-इश्क़ में चलती मैं किस तरह
ज़ंजीर डाल रखी थी दुनिया ने पाँव में








