हवा में हाँफ़ती उम्मीद की सूखी नदी रख दी - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

हवा में हाँफ़ती उम्मीद की सूखी नदी रख दी
तसल्ली के लिए हालात ने इतनी नमी रख दी ।

ग़लत को हम ग़लत कहते इसी कहने की कोशिश में
सियासत ने अंधेरों में हमारी हर ख़ुशी रख दी ।

खिलौना टूट जाने का उसे अफ़सोस तो होगा
कि जिसने प्यार के हर मोड़ पर दीवानगी रख दी ।

कहीं तो आँख से बचकर कहीं कोई बहाने से
कहीं ख़ामोश रातों में हमारी बेबसी रख दी ।

उसे तो नींद आती है कई सपने सुकूं देते
कि जिसके सामने हमने वफ़ा की रोशनी रख दी ।
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

    तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर हैझुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

    12.3K reads
  3. सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

    सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचोलगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

    12.4K reads
  4. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  5. क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

    क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी हैजो भी जितनी है वो बला-सी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like