सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो
लगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

किसी की कोई ख़बर ही कहाँ है अब उनको
ये हुक़्मरान हैं कितने मगन ज़रा सोचो

कहीं से आज ख़ुशी की ख़बर नहीं आती
उदास रात की जैसी घुटन ज़रा सोचो

नए ज़माने के फ़ैशन में ढल गई है अब
पुराने दौर का छूटा चलन ज़रा सोचो

ग़ज़ब तो ये है परिन्दा नज़र नहीं आता
उजड़ रहा है गुलों का चमन ज़रा सोचो
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

    तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर हैझुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

    12.3K reads
  3. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  4. क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

    क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी हैजो भी जितनी है वो बला-सी है

    12.4K reads
  5. अपनी परछाई के पीछे खौफ़ के आँसू पिये - अनिरुद्ध सिन्हा

    अपनी परछाई के पीछे खौफ़ के आँसू पियेआप ही कहिए कोई कैसे यहाँ आख़िर जिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like