तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है
झुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

हताहतों से लिपट गए हैं अलग-अलग ये तमाम चेहरे
उदास मौसम उदास दुनिया उदासियों में डगर-डगर है

कहाँ है बादल कहाँ समन्दर कहाँ घटाओं का शोर-गुल भी
सभी परिन्दे थके-थके हैं थकन का मौसम शजर-शजर है

है शोर इतना ख़मोशियों का है बोझ इतना अकेलेपन का
हरेक घर का यही है मंज़र जो कुछ इधर है वही उधर है

हथेलियों पर पड़े हैं आँसू किसे है फुर्सत जो बढ़ के देखे
जिधर भी देखो बिछी हैं लाशें ये एक मंज़र नगर-नगर है
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

    सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचोलगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

    12.4K reads
  3. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  4. क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

    क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी हैजो भी जितनी है वो बला-सी है

    12.4K reads
  5. अपनी परछाई के पीछे खौफ़ के आँसू पिये - अनिरुद्ध सिन्हा

    अपनी परछाई के पीछे खौफ़ के आँसू पियेआप ही कहिए कोई कैसे यहाँ आख़िर जिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like