क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है
जो भी जितनी है वो बला-सी है

कब बरस जाए कोई ठीक नहीं
रात आँखों में इक घटा- सी है

कौन हंसता है ज़र्द मौसम में
हर तरफ़ तो अभी उदासी है

मैं जिसे पूजता हूँ वो धरती
क्यों मेरे आँसुओं की प्यासी है

वो जिधर जाए फूल खिल जाएँ
वो है पानी-सी और हवा-सी है
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

    तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर हैझुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

    12.3K reads
  3. सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

    सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचोलगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

    12.4K reads
  4. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  5. अपनी परछाई के पीछे खौफ़ के आँसू पिये - अनिरुद्ध सिन्हा

    अपनी परछाई के पीछे खौफ़ के आँसू पियेआप ही कहिए कोई कैसे यहाँ आख़िर जिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like