किसी की नोटबुक में मेरे बारे में क्या लिखा है
यह जानकर मैं क्या करूँगा
या यह कि मेरी द्वंदात्मकता को
तुम्हारा हृदय कैसे देखता है।
इस जंजाल से भरी दुनिया में
मैं तुम्हें गंभीरता से लेना चाहता था
लेकिन नहीं ले पाया
एक लड़की ने मुझे भेजे हैं
अपनी आवाज़ में बांग्ला गीत और
उनके अनुवाद मधुर।
एक, जिसमें कोई गीत के पार खड़ा है
एक वह, जिसमें कह रहा है कोई,
अँधियारी रात्रि बीत जाएगी।








