ऐनक के दोनों शीशे ही अटे हुए थे - अमीक हनफ़ी

अमीक हनफ़ीअमीक हनफ़ी

3 min read · 12.4K reads

ऐनक के दोनों शीशे ही अटे हुए थे धूल में
हाथ पड़ गया काँटों पर फूलों के बदले भूल में

छूते ही आशाएँ बिखरीं जैसे सपने टूट गए
किस ने अटकाए थे ये काग़ज़ के फूल बबूल में

इश्क़ के हिज्जे भी जो न जानें वो हैं इश्क़ के दावे-दार
जैसे ग़ज़लें रट कर गाते हैं बच्चे स्कूल में

अब रातों को भी बाज़ारों में आवारा फिरते हैं
पहले भँवरे हो जाते थे बंद कँवल के फूल में

मोटी डालों वाले पेड़ के पत्ते कैसे पीले हैं
किस ने देखा कौन रोग है छुपा हुआ जड़ मूल में
अमीक हनफ़ी
About the poet

अमीक हनफ़ी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अमीक हनफ़ी

  1. बीन हवा के हाथों में है लहरे जादू - अमीक हनफ़ी

    बीन हवा के हाथों में है लहरे जादू वाले हैंचंदन से चिकने शानों पर मचल उठे दो काले हैं

    12.4K reads
  2. कहने को शम्मा-ए-बज़्म-ए-ज़मान - अमीक हनफ़ी

    कहने को शम्मा-ए-बज़्म-ए-ज़मान-ओ-मकाँ हूँ मैंसोचो तो सिर्फ़ कुश्त-ए-दौर-ए-जहाँ हूँ मैं

    12.4K reads
  3. कौन है ये मतला-ए-तख़ईल पर - अमीक हनफ़ी

    कौन है ये मतला-ए-तख़ईल पर महताब सामेरी रग रग में बपा होने लगा सैलाब सा

    12.4K reads
  4. लम्बी रात से जब मिली उस की - अमीक हनफ़ी

    लम्बी रात से जब मिली उस की ज़ुल्फ़-ए-दराज़खुल कर सारी गुत्थियाँ फिर से बन गईं राज़

    12.3K reads
  5. फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो - अमीक हनफ़ी

    फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो मतऔर मचल कर जी कहता है छोड़ो मत

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like