कौन है ये मतला-ए-तख़ईल पर - अमीक हनफ़ी

अमीक हनफ़ीअमीक हनफ़ी

3 min read · 12.4K reads

कौन है ये मतला-ए-तख़ईल पर महताब सा
मेरी रग रग में बपा होने लगा सैलाब सा

आग की लपटों में है लिपटा हुआ सारा बदन
हड्डियों की नलकियों में भर गया तेज़ाब सा

ख़्वाहिशों की बिजलियों की जलती बुझती रौशनी
खींचती है मंज़रों में नक़्शा-ए-आसाब सा

किस बुलंदी पर उड़ा जाता हूँ बर-दोश हवा
आसमाँ भी अब नज़र आने लगा पायाब सा

तैरता है ज़हन यूँ जैसे फ़ज़ा में कुछ नहीं
और दिल सीने में है इक माहि-ए-बे-आब सा
अमीक हनफ़ी
About the poet

अमीक हनफ़ी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अमीक हनफ़ी

  1. ऐनक के दोनों शीशे ही अटे हुए थे - अमीक हनफ़ी

    ऐनक के दोनों शीशे ही अटे हुए थे धूल मेंहाथ पड़ गया काँटों पर फूलों के बदले भूल में

    12.4K reads
  2. बीन हवा के हाथों में है लहरे जादू - अमीक हनफ़ी

    बीन हवा के हाथों में है लहरे जादू वाले हैंचंदन से चिकने शानों पर मचल उठे दो काले हैं

    12.4K reads
  3. कहने को शम्मा-ए-बज़्म-ए-ज़मान - अमीक हनफ़ी

    कहने को शम्मा-ए-बज़्म-ए-ज़मान-ओ-मकाँ हूँ मैंसोचो तो सिर्फ़ कुश्त-ए-दौर-ए-जहाँ हूँ मैं

    12.4K reads
  4. लम्बी रात से जब मिली उस की - अमीक हनफ़ी

    लम्बी रात से जब मिली उस की ज़ुल्फ़-ए-दराज़खुल कर सारी गुत्थियाँ फिर से बन गईं राज़

    12.3K reads
  5. फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो - अमीक हनफ़ी

    फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो मतऔर मचल कर जी कहता है छोड़ो मत

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like