बीन हवा के हाथों में है लहरे जादू - अमीक हनफ़ी

अमीक हनफ़ीअमीक हनफ़ी

4 min read · 12.4K reads

बीन हवा के हाथों में है लहरे जादू वाले हैं
चंदन से चिकने शानों पर मचल उठे दो काले हैं

जंगल की या बाज़ारों की धूल उड़ी है स्वागत को
हम ने घर के बाहर जब भी अपने पाँव निकाले हैं

कैसा ज़माना आया है ये उलटी रीत है उलटी बात
फूलों को काँटे डसते हैं जो इन के रखवाले हैं

घर के दुखड़े शहर के ग़म और देस बिदेस की चिंताएँ
इन में कुछ आवारा कुत्ते हैं कुछ हम ने पाले हैं

एक उसी को देख न पाए वरना शहर की सड़कों पर
अच्छी अच्छी पोशाकें हैं अच्छी सूरत वाले हैं

रात में दिल को क्या सूझी है उस के गाँव को चलने की
जंगल में चीते रहते हैं राह में नदी नाले हैं

दोनों का मिलना मुश्किल है दोनों हैं मजबूर बहुत
उस के पाँव में मेहँदी लगी है मेरे पाँव में छाले हैं
अमीक हनफ़ी
About the poet

अमीक हनफ़ी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अमीक हनफ़ी

  1. ऐनक के दोनों शीशे ही अटे हुए थे - अमीक हनफ़ी

    ऐनक के दोनों शीशे ही अटे हुए थे धूल मेंहाथ पड़ गया काँटों पर फूलों के बदले भूल में

    12.4K reads
  2. कहने को शम्मा-ए-बज़्म-ए-ज़मान - अमीक हनफ़ी

    कहने को शम्मा-ए-बज़्म-ए-ज़मान-ओ-मकाँ हूँ मैंसोचो तो सिर्फ़ कुश्त-ए-दौर-ए-जहाँ हूँ मैं

    12.4K reads
  3. कौन है ये मतला-ए-तख़ईल पर - अमीक हनफ़ी

    कौन है ये मतला-ए-तख़ईल पर महताब सामेरी रग रग में बपा होने लगा सैलाब सा

    12.4K reads
  4. लम्बी रात से जब मिली उस की - अमीक हनफ़ी

    लम्बी रात से जब मिली उस की ज़ुल्फ़-ए-दराज़खुल कर सारी गुत्थियाँ फिर से बन गईं राज़

    12.4K reads
  5. फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो - अमीक हनफ़ी

    फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो मतऔर मचल कर जी कहता है छोड़ो मत

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य