कहने को शम्मा-ए-बज़्म-ए-ज़मान - अमीक हनफ़ी

अमीक हनफ़ीअमीक हनफ़ी

3 min read · 12.4K reads

कहने को शम्मा-ए-बज़्म-ए-ज़मान-ओ-मकाँ हूँ मैं
सोचो तो सिर्फ़ कुश्त-ए-दौर-ए-जहाँ हूँ मैं

आता हूँ मैं ज़माने की आँखों में रात दिन
लेकिन ख़ुद अपनी नज़रों से अब तक निहाँ हूँ मैं

जाता नहीं किनारों से आगे किसी का ध्यान
कब से पुकारता हूँ यहाँ हूँ यहाँ हूँ मैं

इक डूबते वजूद की मैं ही पुकार हूँ
और आप ही वजूद का अंधा कुँवाँ हूँ मैं

सिगरेट जिसे सुलगता हुआ कोई छोड़ दे
उस का धुवाँ हूँ और परेशाँ धुवाँ हूँ मैं
अमीक हनफ़ी
About the poet

अमीक हनफ़ी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अमीक हनफ़ी

  1. ऐनक के दोनों शीशे ही अटे हुए थे - अमीक हनफ़ी

    ऐनक के दोनों शीशे ही अटे हुए थे धूल मेंहाथ पड़ गया काँटों पर फूलों के बदले भूल में

    12.4K reads
  2. बीन हवा के हाथों में है लहरे जादू - अमीक हनफ़ी

    बीन हवा के हाथों में है लहरे जादू वाले हैंचंदन से चिकने शानों पर मचल उठे दो काले हैं

    12.4K reads
  3. कौन है ये मतला-ए-तख़ईल पर - अमीक हनफ़ी

    कौन है ये मतला-ए-तख़ईल पर महताब सामेरी रग रग में बपा होने लगा सैलाब सा

    12.4K reads
  4. लम्बी रात से जब मिली उस की - अमीक हनफ़ी

    लम्बी रात से जब मिली उस की ज़ुल्फ़-ए-दराज़खुल कर सारी गुत्थियाँ फिर से बन गईं राज़

    12.3K reads
  5. फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो - अमीक हनफ़ी

    फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो मतऔर मचल कर जी कहता है छोड़ो मत

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like