About अम्बर पांडेय
नई पीढ़ी के चर्चित कवि-लेखक। मूल नाम : अम्बर पांडेय जन्म : 01/12/1984 | द्वारका, गुजरात अम्बर पांडेय का जन्म 31 दिसंबर 1983 को हुआ। उन्होंने दर्शन शास्त्र में स्नातक किया है और सिनेमा से संबंधित अध्ययन पुणे, मुंबई और न्यूयॉर्क में किया है। वह हिंदी के अतिरिक्त संस्कृत, उर्दू, अँग्रेज़ी और गुजराती भाषा के भी जानकार बताए…
Selected Quotes
Poetry & Stories
शोक
एकजले हुए होंठों या आँखों में जल की तरह व्याप्त होता है शोक। पहले भी था, मृतक के जीवन में आने के दिन की प्रथम रात्रि से उसके अनंत वियोग का शोक जल की तरह भीतर-भीतर रिसने लगता है। पाइपलाइन टूटने पर जैसे दीवाल बदरंग हो जाती है। इसी भीतरी रिसाव को अवसाद से मुक्ति पाने के लिए हम प्रेम, अनुराग आदि कह देते है। शोक इसलिए दारुण नहीं होता क्योंकि इसे सहा नहीं जा सकता, बल्कि यह तो शांति प्रदान करने वाला है। भय की समाप्ति शोक में ही तो है, किंतु शोक इसलिए असहनीय है क्योंकि यह संसार के समक्ष शोकाकुल को एकदम से नग्न कर देता है।
हृदय के सड़े हुए भाग का विवरण
सेबफल पर लगे घाव की तरह बहुत जल्दी लाल होता है।सेबफल तो फल भी नहीं वनस्पति के डिंबाशय का पूर्णपक्व भाग।
वेश्या से मिलना-जुलना
सच्ची घटना पर आधारितअर्धरात्रि से दूसरे दिवस दुपहर तक
संसार का अंतिम प्रेमी
पत्नी की चिता दाघ देने के पश्चात् वह श्मशान में ही रह गया। गया नहीं घर। संसार श्मशान उसके लिए एक ही थे दोनों। सूतक निवारण हेतु स्नान को ढिग बहती नर्मदा तक नहीं गया वह। कपाल-क्रिया पूर्व मुंडन के पश्चात् शीश धोने के लिए भरा मटका रखा रहता है, उसका जल पी, चिताओं के धूम में पकते बेर खाकर, अस्थि की पोटलियों का तकिया कर जीवन किया।वाचस्पति मिश्र की भामती की भाँति सुशील थी उसकी गृहिणी। पिता तो आए नहीं कभी। माँ, बुआ और बहनें आती थीं ले जाने को घर, दूर से रोती, टेरती। जीवन तो जीवन का उद्देश्य नहीं। प्रेम, धर्म, विचार, परमार्थ, पर-हित के लिए जीवन है। प्रेम के लिए मरना उसे था प्रेय। किसी को पता न पड़ा, वह कब मरा!
स्त्री के जीवन में कुंकुम और आलते का महत्त्व
कालीघाट केकारख़ाने का कुंकुम ही भरतीं, जटा-जटा
About अम्बर पांडेय
नई पीढ़ी के चर्चित कवि-लेखक।
मूल नाम : अम्बर पांडेयजन्म : 01/12/1984 | द्वारका, गुजरात
अम्बर पांडेय का जन्म 31 दिसंबर 1983 को हुआ। उन्होंने दर्शन शास्त्र में स्नातक किया है और सिनेमा से संबंधित अध्ययन पुणे, मुंबई और न्यूयॉर्क में किया है। वह हिंदी के अतिरिक्त संस्कृत, उर्दू, अँग्रेज़ी और गुजराती भाषा के भी जानकार बताए जाते हैं और इन सभी भाषाओं में कविताएँ और कहानियाँ लिखी हैं। उन्होंने फ़िल्मों के विविध पक्षों में सक्रियता से कार्य किया है और अतिथि शिक्षक के रूप में देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्यापन भी किया है। नई पीढ़ी के चर्चित कवि-लेखक। मूल नाम : अम्बर पांडेय जन्म : 01/12/1984 | द्वारका, गुजरात अम्बर पांडेय का जन्म 31 दिसंबर 1983 को हुआ। अम्बर पांडेय was born on 1 December 1984. Associated place: द्वारका, गुजरात. Kavishala has 15 poems and stories by अम्बर पांडेय, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
वह नई पीढ़ी के सर्वाधिक चर्चित कवियों में से एक हैं जिन्होंने दर्जनाधिक कारणों से हिंदी के लेखन-संसार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कविताएँ और गल्प उनका प्रमुख रचना-क्षेत्र है जहाँ प्रशंसित होते रहे हैं। उनकी कविताओं के लिए कहा गया है कि वे कविता के समकालीन परिदृश्य में अपनी सायास भिन्नता से न सिर्फ़ एक बहस आमंत्रित करती है वरन सौंदर्य और लोकजीवन को नए ढंग से देखने का प्रस्ताव भी करती हैं।
वह स्वयं अपनी कविताओं को ‘फंतासी’ बताते हैं और इसे संसार में नहीं पा स्की चीज़ो की सृष्टि के प्रयोजन के रूप में देखते हैं। उनका पहला काव्य-संग्रह ‘कोलाहल की कविताएँ’ 2018 में प्रकाशित हुआ है। उनके गल्प, उपन्यास अंश वेब माध्यमों पर प्रकाशित हुए हैं। अम्बर पांडेय: Quick Answers
Who is अम्बर पांडेय?
When was अम्बर पांडेय born?
Where can I read अम्बर पांडेय's poetry?
Poems & Stories by अम्बर पांडेय
शोक
एकजले हुए होंठों या आँखों में जल की तरह व्याप्त होता है शोक। पहले भी था, मृतक के जीवन में आने के दिन की प्रथम रात्रि से उसके अनंत वियोग का शोक जल की तरह भीतर-भीतर रिसने लगता है। पाइपलाइन टूटने पर जैसे दीवाल बदरंग हो जाती है। इसी भीतरी रिसाव को अवसाद से मुक्ति पाने के लिए हम प्रेम, अनुराग आदि कह देते है। शोक इसलिए दारुण नहीं होता क्योंकि इसे सहा नहीं जा सकता, बल्कि यह तो शांति प्रदान करने वाला है। भय की समाप्ति शोक में ही तो है, किंतु शोक इसलिए असहनीय है क्योंकि यह संसार के समक्ष शोकाकुल को एकदम से नग्न कर देता है।
हृदय के सड़े हुए भाग का विवरण
सेबफल पर लगे घाव की तरह बहुत जल्दी लाल होता है।सेबफल तो फल भी नहीं वनस्पति के डिंबाशय का पूर्णपक्व भाग।
वेश्या से मिलना-जुलना
सच्ची घटना पर आधारितअर्धरात्रि से दूसरे दिवस दुपहर तक
संसार का अंतिम प्रेमी
पत्नी की चिता दाघ देने के पश्चात् वह श्मशान में ही रह गया। गया नहीं घर। संसार श्मशान उसके लिए एक ही थे दोनों। सूतक निवारण हेतु स्नान को ढिग बहती नर्मदा तक नहीं गया वह। कपाल-क्रिया पूर्व मुंडन के पश्चात् शीश धोने के लिए भरा मटका रखा रहता है, उसका जल पी, चिताओं के धूम में पकते बेर खाकर, अस्थि की पोटलियों का तकिया कर जीवन किया।वाचस्पति मिश्र की भामती की भाँति सुशील थी उसकी गृहिणी। पिता तो आए नहीं कभी। माँ, बुआ और बहनें आती थीं ले जाने को घर, दूर से रोती, टेरती। जीवन तो जीवन का उद्देश्य नहीं। प्रेम, धर्म, विचार, परमार्थ, पर-हित के लिए जीवन है। प्रेम के लिए मरना उसे था प्रेय। किसी को पता न पड़ा, वह कब मरा!
स्त्री के जीवन में कुंकुम और आलते का महत्त्व
कालीघाट केकारख़ाने का कुंकुम ही भरतीं, जटा-जटा
शारीरिक पीड़ा
उसने हाथ ऐसे मस्तक पर रखे थे जैसे कोई पत्थर मार रहा हो या खंभे से उसका मस्तक बार बार टकरा रहा हो। उसकी शारीरिक पीड़ा का अस्पताल जाने से पूर्व बस इतना ही पता चला। उसका दाँत मुँह भींचने से अंदर ही अंदर टूट गया है यह पता ही नहीं चला किसी को भी। शारीरिक पीड़ा हमेशा मृत्यु से छोटी पड़ जाती है। धुली हुई साफ़ और ठंडी सफ़ेद चादर जैसे शव से अधिक समय तक प्रेम नहीं किया जा सकता हालाँकि जीवित मनुष्य शव में बदलते ही प्रेम करने के सर्वथा योग्य हो जाता है। जीवितों से प्रेम करने पर प्रेम घृण्य हो जाता है और शवों से प्रेम करने में शव प्रत्येक क्षण घृण्य होते जाते है, दुर्गंध से भरे, जो प्रेम नहीं करते उनसे पूछो।
श्वेताम्बरी
प्रकाश करने का भी दोष लगता है,दीया जलाना, बत्ती का बटन दबाना
ट्रैफ़िक
कोलाहल भी शब्द है क्योंकि इसमें अनेक अर्थों की अनुगूँज है ऐल्यूमिनीयम के रंग वाले धुएँ से भरी। रात चकाचौंध है। असंख्य इंजनों के शोर में कुछ तो है जो फ़िल्टर होकर गूँजता है अंदर—शब्द का भी कोई सूक्ष्म तत्व, अर्थ बहुत स्थूल लगता है उसके आगे। ट्रैफ़िक का शोरगुल, ध्वनि के क्यूब कोई जमा देता है प्रत्येक दिन, रात को डेढ़ बजते-बजते दिखाई नहीं पड़ते होते वहीं है जैसे दुपहर के सवा दो बजते-बजते, बहुत ज़्यादा ट्रैफ़िक वाली सड़क की तरफ़ बने मकान में, जिसकी दीवारें काग़ज़ से भी पतली हो गई है—
हृदय प्रत्यारोपण
हृदय प्रत्यारोपण हो सकता है मस्तिष्क नहीं। उसका हृदय दे दिया। हृदय प्रत्यारोपण से शोक मृत्यु से महीने भर तक स्थगित रहता है। वह जीवित है। वह उससे मिली तब शोक हुआ। हृदय जो प्रेम का आवास है, ऐसा मानते है, वह धमनियों का पुंज है केवल। उसे कोई स्मृति नहीं है। वह पहचान भी नहीं सका। हृदय से विश्वास उठ गया। इस हृदय के कारण इतने दिनों तक दुख नहीं किया। इस हृदय के लिए भुला कर बैठी रही उसे। यह हृदय जीवित रहते हुए भी, रक्त को सब ओर उछालकर भी कम नहीं करता थोड़ा भी मेरा शोक। मनुष्य हृदय में नहीं होता। मनुष्य शरीर के किसी भी भाग में नहीं होता। फिर भी इसी के नष्ट हो जाने पर नष्ट हो जाता है।
ध्वनि स्थगन
ध्वनि स्थगन ही संगीत था—विशुद्ध, अद्वय किंतु युवा।अंदर 17 डिग्री सेल्सियस तापमान की वायु इतनी स्थिर कि वह और मैं उसे मेरे दाढ़ी बनाने के आवर्धक दर्पण में देख सकते है स्नानगृह में।
वनविभाग की नौकरी
नदी के निकटपैराव में नंदिवृक्ष पर तीतर के बोल
रक़ीब का राग पूरबी
न जाने क्यूँ दुनिया के सब आशिक़गाना चाहते थे राग पूरबी, यहाँ तक के मग़रिब से भटक कर
Selected Quotes by अम्बर पांडेय (चुनिंदा उद्धरण)
हृदय प्रत्यारोपण से शोक मृत्यु से महीने भर तक स्थगित रहता है।कालीघाट केकारख़ाने का कुंकुम ही भरतीं, जटा-जटाप्रेम, धर्म, विचार, परमार्थ, पर-हित के लिए जीवन है।धुली हुई साफ़ और ठंडी सफ़ेद चादर जैसे शव से अधिक समय तक प्रेम नहीं किया जा सकता हालाँकि जीवित मनुष्य शव में बदलते ही प्रेम करने के सर्वथा योग्य हो जाता है।नदी के निकटपैराव में नंदिवृक्ष पर तीतर के बोलप्रकाश करने का भी दोष लगता है,दीया जलाना, बत्ती का बटन दबानाVideos on अम्बर पांडेय
Loading videos…
Books by अम्बर पांडेय
Loading books…








