न जाने क्यूँ दुनिया के सब आशिक़
गाना चाहते थे राग पूरबी, यहाँ तक के मग़रिब से भटक कर
आया मेरा रक़ीब भी मुझसे पूछता है,
कहाँ है पूरब?
मेरे रक़ीब ने उसे ख़ुद को इस क़दर दे दिया है
के अब मैं अपने रक़ीब पे जान देना चाहता
उसमें से रक़ीब घटा देने पर
महज़ मैं बचता हूँ
और तेरे कंधे पे मरना यूँ है जैसे मेरे मग़फ़िरत
पे उसके खुले हुए केस








