ध्वनि स्थगन ही संगीत था—विशुद्ध, अद्वय किंतु युवा।
अंदर 17 डिग्री सेल्सियस तापमान की वायु इतनी स्थिर कि वह और मैं उसे मेरे दाढ़ी बनाने के आवर्धक दर्पण में देख सकते है स्नानगृह में।
बाहर प्रचंड धूप और दिगंत में स्थिर हवाईयान।
प्राणायाम से श्वासनली साफ़ और खुली हुई है कोई आवाज़ नहीं।
चुंबन भी ध्वनिहीन। इतना निस्संग हूँ।
अब इतनी नीरवता कि कोई नहीं आता इस तरफ़।
तीव्र कामावेग जो दो होने पर ही था अब जब कोई दूसरा नहीं तब शांत है
सब; फ्रिज मे काँच की बोतल में रखे उबले हुए पानी की तरह।








