कालीघाट के
कारख़ाने का कुंकुम ही भरतीं, जटा-जटा
हो चुके केशों का वेगवती हुगली में
प्रक्षालन कर
ऐसा कुंकुम जिसमें नए धान की सुगंध होती
जिसे देखकर रक्त का यों भ्रम होता
कि जीर्णज्वर से जर्जर
मृतप्रायः में भी जीवट जुगजुगाने लगता
यह स्त्री की ज्योति है
पूर्णिमा की भाँति निर्विवाद है
सुंदर होने की इच्छा से सुंदर
संसार में कुछ भी नहीं








