ट्रैफ़िक

अम्बर पांडेयअम्बर पांडेय1 Dec 1984

1 min read · 12.4K reads

कोलाहल भी शब्द है क्योंकि इसमें अनेक अर्थों की अनुगूँज है ऐल्यूमिनीयम के रंग वाले धुएँ से भरी। रात चकाचौंध है। असंख्य इंजनों के शोर में कुछ तो है जो फ़िल्टर होकर गूँजता है अंदर—

शब्द का भी कोई सूक्ष्म तत्व, अर्थ बहुत स्थूल लगता है उसके आगे। ट्रैफ़िक का शोरगुल, ध्वनि के क्यूब कोई जमा देता है प्रत्येक दिन, रात को डेढ़ बजते-बजते दिखाई नहीं पड़ते होते वहीं है जैसे दुपहर के सवा दो बजते-बजते, बहुत ज़्यादा ट्रैफ़िक वाली सड़क की तरफ़ बने मकान में, जिसकी दीवारें काग़ज़ से भी पतली हो गई है—

फ़िल्म के किसी दृश्य में एक किशोरी किसी बयालीस साल के पुरुष से प्यार करने आती है—वही दृश्य है मेरी अंतिम आशा—वयस्क सिनेमाओं के आँखों में चलते ट्रैफ़िक में—एकमात्र।

इतनी भीड़ है कि भीड़ में इच्छाएँ साफ़-साफ़ दिखती हैं—

बिना फ़िल्टर के फ़ोटोग्राफ़ की तरह।

अम्बर पांडेय
About the poet

अम्बर पांडेय

नई पीढ़ी के चर्चित कवि-लेखक। मूल नाम : अम्बर पांडेय जन्म : 01/12/1984 | द्वारका, गुजरात अम्बर पांडेय का जन्म 31 दिसंबर 1983 को हुआ। उन्होंने दर्शन शास्त्र में स्नातक किया है और सिनेमा से संबंधित अध्ययन पुणे, मुंबई और न्यूयॉर्क में किया है। वह हिंदी के अतिरिक्त…

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अम्बर पांडेय

  1. शोक

    एकजले हुए होंठों या आँखों में जल की तरह व्याप्त होता है शोक। पहले भी था, मृतक के जीवन में आने के दिन की प्रथम रात्रि से उसके अनंत वियोग का शोक जल की तरह भीतर-भीतर रिसने लगता है। पाइपलाइन टूटने पर जैसे दीवाल बदरंग हो जाती है। इसी भीतरी रिसाव को अवसाद से मुक्ति पाने के लिए हम प्रेम, अनुराग आदि कह देते है। शोक इसलिए दारुण नहीं होता क्योंकि इसे सहा नहीं जा सकता, बल्कि यह तो शांति प्रदान करने वाला है। भय की समाप्ति शोक में ही तो है, किंतु शोक इसलिए असहनीय है क्योंकि यह संसार के समक्ष शोकाकुल को एकदम से नग्न कर देता है।

    12.4K reads
  2. हृदय के सड़े हुए भाग का विवरण

    सेबफल पर लगे घाव की तरह बहुत जल्दी लाल होता है।सेबफल तो फल भी नहीं वनस्पति के डिंबाशय का पूर्णपक्व भाग।

    12.4K reads
  3. वेश्या से मिलना-जुलना

    सच्ची घटना पर आधारितअर्धरात्रि से दूसरे दिवस दुपहर तक

    12.4K reads
  4. संसार का अंतिम प्रेमी

    पत्नी की चिता दाघ देने के पश्चात् वह श्मशान में ही रह गया। गया नहीं घर। संसार श्मशान उसके लिए एक ही थे दोनों। सूतक निवारण हेतु स्नान को ढिग बहती नर्मदा तक नहीं गया वह। कपाल-क्रिया पूर्व मुंडन के पश्चात् शीश धोने के लिए भरा मटका रखा रहता है, उसका जल पी, चिताओं के धूम में पकते बेर खाकर, अस्थि की पोटलियों का तकिया कर जीवन किया।वाचस्पति मिश्र की भामती की भाँति सुशील थी उसकी गृहिणी। पिता तो आए नहीं कभी। माँ, बुआ और बहनें आती थीं ले जाने को घर, दूर से रोती, टेरती। जीवन तो जीवन का उद्देश्य नहीं। प्रेम, धर्म, विचार, परमार्थ, पर-हित के लिए जीवन है। प्रेम के लिए मरना उसे था प्रेय। किसी को पता न पड़ा, वह कब मरा!

    12.4K reads
  5. स्त्री के जीवन में कुंकुम और आलते का महत्त्व

    कालीघाट केकारख़ाने का कुंकुम ही भरतीं, जटा-जटा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like