हृदय प्रत्यारोपण हो सकता है मस्तिष्क नहीं। उसका हृदय दे दिया। हृदय प्रत्यारोपण से शोक मृत्यु से महीने भर तक स्थगित रहता है। वह जीवित है। वह उससे मिली तब शोक हुआ। हृदय जो प्रेम का आवास है, ऐसा मानते है, वह धमनियों का पुंज है केवल। उसे कोई स्मृति नहीं है। वह पहचान भी नहीं सका। हृदय से विश्वास उठ गया। इस हृदय के कारण इतने दिनों तक दुख नहीं किया। इस हृदय के लिए भुला कर बैठी रही उसे। यह हृदय जीवित रहते हुए भी, रक्त को सब ओर उछालकर भी कम नहीं करता थोड़ा भी मेरा शोक। मनुष्य हृदय में नहीं होता। मनुष्य शरीर के किसी भी भाग में नहीं होता। फिर भी इसी के नष्ट हो जाने पर नष्ट हो जाता है।








