दुर्भेद्य

अमन त्रिपाठीअमन त्रिपाठी2 Dec 1997

1 min read · 12.4K reads

यह मौसम चींटियों के निकलने और मरने के लिए सबसे मुफ़ीद है

मैं हर रोज़ लगभग दस की दर से चींटियों की हत्या कर रहा हूँ

जबकि मेरे अगल-बग़ल से चींटियों की इतनी क़तारें फिर निकलती हैं

मानो उन अकस्मात दुर्घटनाओं से उनकी तल्लीनता पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता

कहीं से भी फूट पड़ती चींटियों की पंक्ति एक दुर्भेद्य व्यूह रच रही है मेरी देह के चारों ओर

घटनाओं और उनके प्रभावों की तरह जिन्हें झाड़ा भी नहीं जा सकता चींटियों की तरह

घटनाओं और शहरों से चींटियों की तरह निकल जाना चाहता हूँ

इस तरह चला जाऊँगा जैसे कुछ घटा ही न हो

सोचता हुआ कि जो घटा

उसका क्या प्रभाव पड़ा मुझ पर

फिर क्या होगा…

घिरता चला जाऊँगा घटनाओं और उनके प्रभावों के

असंभव व्यूह में

द्वार खोजता!

अमन त्रिपाठी
About the poet

अमन त्रिपाठी

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और अनुवादक। मूल नाम : अमन त्रिपाठी जन्म : 02/12/1997 | देवरिया, उत्तर प्रदेश

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाहम भारत के लोगमैं चूँकि नागरिक हूँ अपने देश का।मैं देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हूँ।— फ़रीद ख़ाँतालीएक ताली हमारी नाकामी के लिए।माफ़ कीजिए, एक ताली हमारी नाकामी को ढँकने के लिए।— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमेरे शहर के हैं सवाल कुछन खाता न बही हैजो तुम बोलो, वही है— हिमांशु बाजपेयी