तू अगर दिल-नवाज़ हो जाए - अलीम अख्तर

अलीम अख्तरअलीम अख्तर

3 min read · 12.4K reads

तू अगर दिल-नवाज़ हो जाए
सोज़ हम-रंग-ए-साज़ हो जाए

दिल जो आगाह-ए-राज़ हो जाए
हर हकीक़त मजाज़ हो जाए

लज़्ज़त-ए-ग़म का ये तक़ाज़ा है
मुद्दत-ए-ग़म दराज़ हो जाए

नग़मा-ए-इश्क़ छेड़ता हूँ मैं
ज़िंदगी नै-नवाज़ हो जाए

उस की बिगड़ी बने न क्यूँ ऐ इश्क़
जिस का तू कार-साज़ हो जाए

हुस्न मग़रूर है मगर तौबा
इश्क़ अगर बे-नियाज़ हो जाए

दर्द का फिर मज़ा है जब अख़्तर
दर्द ख़ुद चारा-साज़ हो जाए
अलीम अख्तर
About the poet

अलीम अख्तर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अलीम अख्तर

  1. दर्द बढ़ कर दवा न हो जाए - अलीम अख्तर

    दर्द बढ़ कर दवा न हो जाएज़िंदगी बे-मज़ा न हो जाए

    12.4K reads
  2. दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना - अलीम अख्तर

    दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना न करेंआप इस अंदाज़-ए-नज़र से मुझे देखा न करें

    12.4K reads
  3. किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो है - अलीम अख्तर

    किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो हैतुलू-ए-सुब्ह-हा-ए-क़यामत का इंतिज़ार तो है

    12.4K reads
  4. मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ - अलीम अख्तर

    मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ होनामुबारक हर नफ़स को इक हयात-ए-जावेदाँ होना

    12.4K reads
  5. मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्या - अलीम अख्तर

    मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्याग़म-ए-बर्बादी-ए-जिंस-ए-वफ़ा क्या

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like