मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्या - अलीम अख्तर

अलीम अख्तरअलीम अख्तर

4 min read · 12.4K reads

मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्या
ग़म-ए-बर्बादी-ए-जिंस-ए-वफ़ा क्या

दिल-ए-बे-मुद्दआ का मुद्दआ क्या
हमारा हाल हम से पूछना क्या

हमें दुनिया में अपने ग़म से मतलब
ज़माने की ख़ुशी से वास्ता क्या

सितम-हा-ए-फ़रावाँ चाहता हूँ
करम की आरज़ू क्या इल्तिजा क्या

हम उस के और उस का ग़म हमारा
इस अंदाज़-ए-करम का पूछना क्या

रहा दिल को न अब ज़ौक़-ए-सितम क्यूँ
वो हैं आमादा-ए-तर्क-ए-जफ़ा क्या

तेरे ग़म के सहारे जी रहे हैं
हमारी आरज़ू क्या मुद्दआ क्या

बहारों पर ख़िज़ाँ सर्फ़-ए-असर है
मआल-ए-ग़ुंच-ओ-गुल देखना क्या

तअल्लुक़ और तेरे ग़म से तअल्लुक़
उरूज-ए-बख़्त-ए-अख़्तर पूछना क्या
अलीम अख्तर
About the poet

अलीम अख्तर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अलीम अख्तर

  1. दर्द बढ़ कर दवा न हो जाए - अलीम अख्तर

    दर्द बढ़ कर दवा न हो जाएज़िंदगी बे-मज़ा न हो जाए

    12.4K reads
  2. दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना - अलीम अख्तर

    दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना न करेंआप इस अंदाज़-ए-नज़र से मुझे देखा न करें

    12.4K reads
  3. किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो है - अलीम अख्तर

    किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो हैतुलू-ए-सुब्ह-हा-ए-क़यामत का इंतिज़ार तो है

    12.4K reads
  4. मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ - अलीम अख्तर

    मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ होनामुबारक हर नफ़स को इक हयात-ए-जावेदाँ होना

    12.4K reads
  5. निगाह-ए-लुत्फ़ क्या कम हो गई है - अलीम अख्तर

    निगाह-ए-लुत्फ़ क्या कम हो गई हैमोहब्बत और महकम हो गई है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like