दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना - अलीम अख्तर

अलीम अख्तरअलीम अख्तर

5 min read · 12.4K reads

दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना न करें
आप इस अंदाज़-ए-नज़र से मुझे देखा न करें

यक-ब-यक लुत्फ़ ओ इनायत का इरादा न करें
आप यूँ अपनी जफ़ाओं को तमाशा न करें

उन को ये फ़िक्र है अब तर्क-ए-तअल्लुक़ कर के
के हम अब पुर्सिश-ए-अहवाल करें या न करें

हाँ मेरे हाल पे हँसते हैं ज़माने वाले
आप तो वाक़िफ़-ए-हालात हैं ऐसा न करें

उन की दुज़-दीदा-निगाही का तक़ाज़ा है के अब
हम किसी और को क्या ख़ुद को भी देखा न करें

वो तअल्लुक़ है तेरे ग़म से के अल्लाह अल्लाह
हम को हासिल हो ख़ुशी भी तो गवारा न करें

इस में पोशीदा है पिंदार-ए-मोहब्बत की शिकस्त
आप मुझ से भी मेरे हाल को पूछा न करें

न रहा तेरी मोहब्बत से तअल्लुक़ न सही
निस्बत-ए-ग़म से भी क्या ख़ुद को पुकारा न करें

मैं के ख़ुद अपनी वफ़ाओं पे ख़जिल हूँ अख़्तर
वो तो लेकिन सितम ओ जौर से तौबा न करें
अलीम अख्तर
About the poet

अलीम अख्तर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अलीम अख्तर

  1. दर्द बढ़ कर दवा न हो जाए - अलीम अख्तर

    दर्द बढ़ कर दवा न हो जाएज़िंदगी बे-मज़ा न हो जाए

    12.4K reads
  2. किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो है - अलीम अख्तर

    किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो हैतुलू-ए-सुब्ह-हा-ए-क़यामत का इंतिज़ार तो है

    12.4K reads
  3. मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ - अलीम अख्तर

    मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ होनामुबारक हर नफ़स को इक हयात-ए-जावेदाँ होना

    12.4K reads
  4. मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्या - अलीम अख्तर

    मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्याग़म-ए-बर्बादी-ए-जिंस-ए-वफ़ा क्या

    12.3K reads
  5. निगाह-ए-लुत्फ़ क्या कम हो गई है - अलीम अख्तर

    निगाह-ए-लुत्फ़ क्या कम हो गई हैमोहब्बत और महकम हो गई है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like