दर्द बढ़ कर दवा न हो जाए - अलीम अख्तर

अलीम अख्तरअलीम अख्तर

3 min read · 12.4K reads

दर्द बढ़ कर दवा न हो जाए
ज़िंदगी बे-मज़ा न हो जाए

इन तलव्वुन-मिज़ाजियों का शिकार
कोई मेरे सिवा न हो जाए

लज़्ज़त-ए-इंतिज़ार ही न रहे
कहीं वादा वफ़ा न हो जाए

तेरी रफ़्तार ऐ मआज़-अल्लाह
हश्र कोई बपा न हो जाए

कामयाबी ही कामयाबी हो
तो ये बंदा ख़ुदा न हो जाए

मेरी बे-ताबियों से घबरा कर
कोई मुझ से ख़फ़ा न हो जाए

कुछ तो अंदाज़-ए-जफ़ा कीजिए
दिल सितम-आशना न हो जाए

कहीं नाकामी-ए-असर आख़िर
मुद्दआ-ए-दुआ न हो जाए

वो निगाहें न फेर लें अख़्तर
इश्क़ बे-आसरा न हो जाए
अलीम अख्तर
About the poet

अलीम अख्तर

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अलीम अख्तर

  1. दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना - अलीम अख्तर

    दिल को शाइस्ता-ए-एहसास-ए-तमन्ना न करेंआप इस अंदाज़-ए-नज़र से मुझे देखा न करें

    12.4K reads
  2. किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो है - अलीम अख्तर

    किसी के वादा-ए-फ़र्दा पर ऐतबार तो हैतुलू-ए-सुब्ह-हा-ए-क़यामत का इंतिज़ार तो है

    12.4K reads
  3. मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ - अलीम अख्तर

    मोहब्बत का रग-ओ-पै में मेरी रूह-ए-रवाँ होनामुबारक हर नफ़स को इक हयात-ए-जावेदाँ होना

    12.4K reads
  4. मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्या - अलीम अख्तर

    मोहब्बत क्या मोहब्बत का सिला क्याग़म-ए-बर्बादी-ए-जिंस-ए-वफ़ा क्या

    12.4K reads
  5. निगाह-ए-लुत्फ़ क्या कम हो गई है - अलीम अख्तर

    निगाह-ए-लुत्फ़ क्या कम हो गई हैमोहब्बत और महकम हो गई है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश