मेरे लहू में उस ने नया रंग भर दिया - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

4 min read · 12.4K reads

मेरे लहू में उस ने नया रंग भर दिया
सूरज की रौशनी ने बड़ा काम कर दिया

हाथों पे मेरे अपने लहू का निशान था
लोगों ने उस के क़त्ल का इल्ज़ाम धर दिया

गंदुम का बीज पानी की छागल और इक चराग़
जब मैं चला तो उस ने ये ज़ाद-ए-सफ़र दिया

जागा तो माहताब की कुंजी सिरहाने थी
मैं ख़्वाब में था जब मुझे रौशन नगर दिया

उस को तो उस शहर ने कुछ भी दिया नहीं
और उस ने फिर भी शहर को तोहफ़े में सर दिया

मेरा बदन तो रद्द-ए-अमल में ख़मोश था
मेरी ज़बाँ ने ज़ाइक़ा-ए-ख़ुश्क-ओ-तर दिया

वो हर्फ़-आश्ना है मुझे ये गुमाँ न था
उस ने तो सब को नक़्श-ब-दीवार कर दिया

यूँ भी तो उस ने हौसला-अफ़ज़ाई की मिरी
हर्फ़-ए-सुख़न के साथ ही ज़ख़्म-ए-हुनर दिया

अख़्तर यही नहीं कि मुझे बाल-ओ-पर मिले
उस ने तो उम्र भर मुझे एहसास पर दिया
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    आँधी में चराग़ जल रहे हैंक्या लोग हवा में पल रहे हैं

    12.4K reads
  2. हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैंमगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

    12.4K reads
  3. जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

    जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुतवो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

    12.4K reads
  4. ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता हैरोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

    12.4K reads
  5. ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गयाख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like