हाशिए पर आदमी

अजीत रायज़ादाअजीत रायज़ादा17 Aug 1947

1 min read · 12.4K reads

लुट रहा है घर में अपने बेसहारा आदमी

इक खिलौना बन गया क़िस्मत का मारा आदमी।

हाशिए पर आदमी है, वहशियत की सुर्ख़ियाँ

सारी दुनिया एक मेला और तमाशा आदमी।

उम्र के बाज़ार में क्या-क्या दुकानें थी सजीं

शाम तक उठ जाएँगी ये जानता था आदमी।

नाव जब डूबी किनारा आ चुका था सामने

मौसम के मिज़ाज से बेख़बर था आदमी।

जब ख़ुदा की जुस्तजू की, राज ये ज़ाहिर हुआ

इब्तिदा-ए-इश्क़ की है इंतिहा ये आदमी।

सो गया ये सोचकर मंज़िल मिलेगी सुबह तक

जब उठा ख़ुद का पता पा सका ना आदमी।

इंसानियत के चेहरे पे बदनुमा जो दाग़ हैं

सच कहूँ तो दोस्तो उनकी वजह है आदमी।

हादसों के ज़िक्र से हैं भरे अख़बार सब

दर हक़ीक़त सबसे बड़ा हादसा है आदमी।

करके तौबा हम उठे थे मैक़दे से रात को

उल्टे पाँव लौट पड़े बाहर जो देखा आदमी।

अजीत रायज़ादा
About the poet

अजीत रायज़ादा

सुपरिचित कवि-लेखक और प्रशासनिक अधिकारी। एक से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। 'हाशिए पर आदमी' उल्लेखनीय कविता-संग्रह। मूल नाम : अजीत रायज़ादा जन्म : 17/08/1947 | सीतापुर, उत्तर प्रदेश अजीत रायज़ादा का जन्म 17 सितंबर 1947 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ। उन्होंने स…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like