यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसे - अहसान बिन दानिश

Ahasan Bin Danishअहसान बिन दानिश

3 min read · 12.4K reads

 
यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसे
साथ चल मौज़-ए-सबा हो जैसे

लोग यूँ देख कर हँस देते हैं
तू मुझे भूल गया हो जैसे

इश्क़ को शिर्क की हद तक न बड़ा
यूँ न मिल हमसे ख़ुदा हो जैसे

मौत भी आई तो इस नाज़ के साथ
मुझपे एहसान किया हो जैसे

ऐसे अंजान बने बैठे हो
तुम को कुछ भी न पता हो जैसे

हिचकियाँ रात को आती ही रहीं
तू ने फिर याद किया हो जैसे

ज़िन्दगी बीत रही है दानिश
एक बेजुर्म सज़ा हो जैसे
Ahasan Bin Danish
About the poet

Ahasan Bin Danish अहसान बिन दानिश

अहसान दानिश का जन्म मेरठ के गाँव में एक मजदूर परिवार में हुआ; आपकी शिक्षा बहुत अधिक नहीं थी; आप ने ग़रीबी से लड़ते हुए जो भूख-प्यास और परेशानियाँ देखीं उन्ही को अपनी शायरी में कहा। इसीलिए आपको शायरे-मजदूर के उपनाम से भी जाना जाता है| Ehsaan Danish was born in…

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Ahasan Bin Danish

  1. कुत्ता और मज़दूर - अहसान बिन दानिश

    कुत्ता इक कोठी के दरवाज़े पे भूँका यक़बयक़रूई की गद्दी थी जिसकी पुश्त से गरदन तलक

    12.4K reads
  2. कभी मुझ को साथ लेकर, कभी मेरे साथ चल के - अहसान बिन दानिश

    कभी मुझ को साथ लेकर, कभी मेरे साथ चल केवो बदल गये अचानक, मेरी ज़िन्दगी बदल के

    12.4K reads
  3. नज़र फ़रेब-ए-कज़ा खा गई तो क्या होगा - अहसान बिन दानिश

    नज़र फ़रेब-ए-कज़ा खा गई तो क्या होगाहयात मौत से टकरा गई तो क्या होगा

    12.4K reads
  4. पुरसिश-ए-ग़म का शुक्रिया, क्या तुझे आगही नहीं - अहसान बिन दानिश

    पुरसिश-ए-ग़म का शुक्रिया, क्या तुझे आगही नहींतेरे बग़ैर ज़िन्दगी दर्द है, ज़िन्दगी नहीं

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ अश्क-ओ-तबस्सुम में उलझे रहे - अहसान बिन दानिश

    सिर्फ़ अश्क-ओ-तबस्सुम में उलझे रहेहमने देखा नहीं ज़िन्दगी की तरफ़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like