पुरसिश-ए-ग़म का शुक्रिया, क्या तुझे आगही नहीं - अहसान बिन दानिश

Ahasan Bin Danishअहसान बिन दानिश

4 min read · 12.4K reads

पुरसिश-ए-ग़म का शुक्रिया, क्या तुझे आगही नहीं
तेरे बग़ैर ज़िन्दगी दर्द है, ज़िन्दगी नहीं

दौर था एक गुज़र गया, नशा था एक उतर गया
अब वो मुक़ाम है, जहाँ शिकवा-ए-बेरुख़ी नहीं

तेरे सिवा करूँ पसंद क्या तेरी क़ायनात में
दोनों जहाँ की नेअमतें, क़ीमत-ए-बंदगी नहीं

लाख ज़माना ज़ुल्म ढाए, वक़्त न वो ख़ुदा दिखाए
जब मुझे हो यक़ीं कि तू हासिल-ए-ज़िन्दगी नहीं

दिल की शगुफ़्तगी के साथ राहत-ए-मयकदा गई
फ़ुर्सत-ए-मयकशी तो है, हसरत-ए-मयकशी नहीं

ज़ख़्म पे ज़ख़्म खाके जी, अपने लहू के घूँट पी
आह न कर, लबों को सी, इश्क़ है दिल्लगी नहीं

देख के ख़ुश्क-ओ-ज़र्द फूल, दिल है कुछ इस तरह मलूल
जैसे तेरी ख़िज़ाँ के बाद, दौर-ए-बहार ही नहीं
Ahasan Bin Danish
About the poet

Ahasan Bin Danish अहसान बिन दानिश

अहसान दानिश का जन्म मेरठ के गाँव में एक मजदूर परिवार में हुआ; आपकी शिक्षा बहुत अधिक नहीं थी; आप ने ग़रीबी से लड़ते हुए जो भूख-प्यास और परेशानियाँ देखीं उन्ही को अपनी शायरी में कहा। इसीलिए आपको शायरे-मजदूर के उपनाम से भी जाना जाता है| Ehsaan Danish was born in…

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Ahasan Bin Danish

  1. कुत्ता और मज़दूर - अहसान बिन दानिश

    कुत्ता इक कोठी के दरवाज़े पे भूँका यक़बयक़रूई की गद्दी थी जिसकी पुश्त से गरदन तलक

    12.4K reads
  2. यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसे - अहसान बिन दानिश

    यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसेसाथ चल मौज़-ए-सबा हो जैसे

    12.4K reads
  3. कभी मुझ को साथ लेकर, कभी मेरे साथ चल के - अहसान बिन दानिश

    कभी मुझ को साथ लेकर, कभी मेरे साथ चल केवो बदल गये अचानक, मेरी ज़िन्दगी बदल के

    12.4K reads
  4. नज़र फ़रेब-ए-कज़ा खा गई तो क्या होगा - अहसान बिन दानिश

    नज़र फ़रेब-ए-कज़ा खा गई तो क्या होगाहयात मौत से टकरा गई तो क्या होगा

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ अश्क-ओ-तबस्सुम में उलझे रहे - अहसान बिन दानिश

    सिर्फ़ अश्क-ओ-तबस्सुम में उलझे रहेहमने देखा नहीं ज़िन्दगी की तरफ़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like