कुत्ता और मज़दूर - अहसान बिन दानिश

Ahasan Bin Danishअहसान बिन दानिश

5 min read · 12.4K reads

 
कुत्ता इक कोठी के दरवाज़े पे भूँका यक़बयक़
रूई की गद्दी थी जिसकी पुश्त से गरदन तलक
रास्ते की सिम्त सीना बेख़तर ताने हुए
लपका इक मज़दूर पर वह सैद(शिकारी) गरदाने हुए ॥


जो यक़ीनन शुक्र ख़ालिक़ का अदा करता हुआ ।
सर झुकाए जा रहा था सिसकियाँ भरता हुआ॥

पाँव नंगे फावड़ा काँधे पे यह हाले तबाह।
उँगलियाँ ठिठुरी हुईं धुँधली फ़िज़ाओं पर निगाह ॥
जिस्म पर बेआस्तीं मैला, पुराना-सा लिबास
पिंडलियों पर नीली-नीली-सी रगें चेहरा उदास ॥

ख़ौफ़ से भागा बेचारा ठोकरें खाता हुआ ।
संगदिल ज़रदार के कुत्ते से थर्राता हुआ॥

क्या यह एक धब्बा नहीं हिन्दोस्ताँ की शान पर ।
यह मुसीबत और ख़ुदा के लाडले इन्सान पर ।
क्या है इस दारुलमहन में आदमीयत का विक़ार?
जब है इक मज़दूर से बेहतर सगे सरमायादार॥

एक वो हैं जिनकी रातें हैं गुनाहों के लिए।
एक वो हैं जिनपे शब आती है आहों के लिए॥
Ahasan Bin Danish
About the poet

Ahasan Bin Danish अहसान बिन दानिश

अहसान दानिश का जन्म मेरठ के गाँव में एक मजदूर परिवार में हुआ; आपकी शिक्षा बहुत अधिक नहीं थी; आप ने ग़रीबी से लड़ते हुए जो भूख-प्यास और परेशानियाँ देखीं उन्ही को अपनी शायरी में कहा। इसीलिए आपको शायरे-मजदूर के उपनाम से भी जाना जाता है| Ehsaan Danish was born in…

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Ahasan Bin Danish

  1. यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसे - अहसान बिन दानिश

    यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसेसाथ चल मौज़-ए-सबा हो जैसे

    12.4K reads
  2. कभी मुझ को साथ लेकर, कभी मेरे साथ चल के - अहसान बिन दानिश

    कभी मुझ को साथ लेकर, कभी मेरे साथ चल केवो बदल गये अचानक, मेरी ज़िन्दगी बदल के

    12.4K reads
  3. नज़र फ़रेब-ए-कज़ा खा गई तो क्या होगा - अहसान बिन दानिश

    नज़र फ़रेब-ए-कज़ा खा गई तो क्या होगाहयात मौत से टकरा गई तो क्या होगा

    12.4K reads
  4. पुरसिश-ए-ग़म का शुक्रिया, क्या तुझे आगही नहीं - अहसान बिन दानिश

    पुरसिश-ए-ग़म का शुक्रिया, क्या तुझे आगही नहींतेरे बग़ैर ज़िन्दगी दर्द है, ज़िन्दगी नहीं

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ अश्क-ओ-तबस्सुम में उलझे रहे - अहसान बिन दानिश

    सिर्फ़ अश्क-ओ-तबस्सुम में उलझे रहेहमने देखा नहीं ज़िन्दगी की तरफ़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like