नज़र फ़रेब-ए-कज़ा खा गई तो क्या होगा - अहसान बिन दानिश

Ahasan Bin Danishअहसान बिन दानिश

3 min read · 12.4K reads

नज़र फ़रेब-ए-कज़ा खा गई तो क्या होगा
हयात मौत से टकरा गई तो क्या होगा

नई सहर के बहुत लोग मुंतज़िर हैं मगर
नई सहर भी कजला गई तो क्या होगा

न रहनुमाओं की मजलिस में ले चलो मुझको
मैं बे-अदब हूँ हँसी आ गई तो क्या होगा

ग़म-ए-हयात से बेशक़ है ख़ुदकुशी आसाँ
मगर जो मौत भी शर्मा गई तो क्या होगा

शबाब-ए-लाला-ओ-गुल को पुकारनेवालों
ख़िज़ाँ-सिरिश्त बहार आ गई तो क्या होगा

ये फ़िक्र कर कि इस आसूदगी के धोके में
तेरी ख़ुदी को भी मौत आ गई तो क्या होगा

ख़ुशी छीनी है तो ग़म का भी ऐतमाद न कर
जो रूह ग़म से भी उकता गई तो क्या होगा
Ahasan Bin Danish
About the poet

Ahasan Bin Danish अहसान बिन दानिश

अहसान दानिश का जन्म मेरठ के गाँव में एक मजदूर परिवार में हुआ; आपकी शिक्षा बहुत अधिक नहीं थी; आप ने ग़रीबी से लड़ते हुए जो भूख-प्यास और परेशानियाँ देखीं उन्ही को अपनी शायरी में कहा। इसीलिए आपको शायरे-मजदूर के उपनाम से भी जाना जाता है| Ehsaan Danish was born in…

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Ahasan Bin Danish

  1. कुत्ता और मज़दूर - अहसान बिन दानिश

    कुत्ता इक कोठी के दरवाज़े पे भूँका यक़बयक़रूई की गद्दी थी जिसकी पुश्त से गरदन तलक

    12.4K reads
  2. यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसे - अहसान बिन दानिश

    यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसेसाथ चल मौज़-ए-सबा हो जैसे

    12.4K reads
  3. कभी मुझ को साथ लेकर, कभी मेरे साथ चल के - अहसान बिन दानिश

    कभी मुझ को साथ लेकर, कभी मेरे साथ चल केवो बदल गये अचानक, मेरी ज़िन्दगी बदल के

    12.4K reads
  4. पुरसिश-ए-ग़म का शुक्रिया, क्या तुझे आगही नहीं - अहसान बिन दानिश

    पुरसिश-ए-ग़म का शुक्रिया, क्या तुझे आगही नहींतेरे बग़ैर ज़िन्दगी दर्द है, ज़िन्दगी नहीं

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ अश्क-ओ-तबस्सुम में उलझे रहे - अहसान बिन दानिश

    सिर्फ़ अश्क-ओ-तबस्सुम में उलझे रहेहमने देखा नहीं ज़िन्दगी की तरफ़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like