शांति

अहर्निश सागरअहर्निश सागर

1 min read · 12.4K reads

क्रांति के अगुवे

चीख़कर कहते हैं

हमारी ‘क्रांति’ संपूर्ण ‘शांति’ के लिए होगी

हुजूम के पीछे खडी ‘मौत’

अपना नाम ‘शांति’ लिखवाकर

जुलूस में शामिल हो जाती है

अहर्निश सागर
About the poet

अहर्निश सागर

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like