निकली जो रूह हो गए अजज़ा-ए-तन ख़राब

अहमद हुसैन माइलअहमद हुसैन माइल

1 min read · 12.4K reads

निकली जो रूह हो गए अजज़ा-ए-तन ख़राब

इक शम' बुझ गई तो हुई अंजुमन ख़राब

क्यूँ डालता है ख़ाक कि होगा कफ़न ख़राब

मैं हूँ सफ़ेद-पोश न कर पैरहन ख़राब

जी में ये है कि दिल ही को सज्दे क्या करूँ

दैर-ओ-हरम में लोग हैं ऐ जान-ए-मन ख़राब

नाज़ुक दिलों का हुस्न है रंग-ए-शिकस्तगी

फटने से कब गुलों का हुआ पैरहन ख़राब

दुनिया ने मुँह पे डाला है पर्दा सराब का

होते हैं दौड़ दौड़ के तिश्ना-दहन ख़राब

इबलीस से ये कहता है ला'नत का तौक़ रोज़

आदम ख़राब या सिफ़त मा-ओ-मन ख़राब

क्या ख़ुशनुमा हो ख़िज़्र बढ़े गर लिबास-ए-उम्र

क़द से जो हो दराज़ तो हो पैरहन ख़राब

मेरा सलाम-ए-इश्क़ अलैहिस-सलाम को

ख़ुसरव इधर ख़राब उधर कोहकन ख़राब

यूसुफ़ के हुस्न ने ये ज़ुलेख़ा को दी सदा

लो उँगलियाँ कटीं वो हुए ता'ना-ज़न ख़राब

गर बस चले तो आप फिरूँ अपने गिर्द में

का'बे को जा के कौन हो ऐ जान-ए-मन ख़राब

ज़ख़्मी हुआ है नाम को दर-पर्दा हुस्न भी

यूसुफ़ का ख़ून-ए-गुर्ग से है पैरहन ख़राब

वा'दा किया है ग़ैर से और वो भी वस्ल का

कुल्ली करो हुज़ूर हुआ है दहन ख़राब

ऐ ख़ाक-ए-गोर देख न धब्बा लगे कहीं

रख दूँ अभी उतार के गर हो कफ़न ख़राब

कैसी भी हो ज़मीन 'अजब हल है तब-ए-तेज़

'माइल' जो बोएँ हम न हो तुख़्म-ए-सुख़न ख़राब

अहमद हुसैन माइल
About the poet

अहमद हुसैन माइल

उपनाम : 'माइल' मूल नाम : अहमद हुसैन जन्म : हैदराबाद, सिंध निधन : 14 Aug 1914 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 20 Poems / Stories

More from अहमद हुसैन माइल

  1. चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्या

    चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्याचिलमन तो बीच में है इशारे हुए तो क्या

    12.4K reads
  2. प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैं

    प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैंआईना देख के मुँह चूम लिया करते हैं

    12.4K reads
  3. महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़

    महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़पढ़ लूंगा पुल-सिरात पे 'माइल' क़ज़ा नमाज़

    12.4K reads
  4. क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार का

    क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार कारोज़ा न टूट जाए किसी रोज़ा-दार का

    12.4K reads
  5. जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़गर्दिश में चश्म-ए-सेहर-ए-फ़न एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like