महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़

अहमद हुसैन माइलअहमद हुसैन माइल

1 min read · 12.4K reads

महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़

पढ़ लूंगा पुल-सिरात पे 'माइल' क़ज़ा नमाज़

सर जाए उम्र भर की हो यारब अदा नमाज़

आए मिरी क़ज़ा तो पढ़ूँ मैं क़ज़ा नमाज़

माँगी नजात हिज्र से तो मौत आ गई

रोज़े गले पड़े जो छुड़ाने गया नमाज़

देखो कि फँस न जाएँ फ़रिश्ते भी जाल में

क्यूँ पढ़ रहे हो खोल के ज़ुल्फ़-ए-रसा नमाज़

हर इक सुतून ख़ाना-ए-शर-ए-शरीफ़ है

रोज़ा हो या ज़कात हो या हज हो या नमाज़

ये क्यूँ ख़मीदा है सिफ़त-ए-साहब-ए-रुकू

क्या पढ़ रही है दोश पे ज़ुल्फ़-ए-दोता नमाज़

निय्यत जो बाँध ली तो चला मैं हुज़ूर में

रहबर मिरी नमाज़ मिरी रहनुमा नमाज़

साक़ी क़याम से ये जो आया रूकूअ' में

शीशा ख़ुदा के ख़ौफ़ से पढ़ता है क्या नमाज़

उठ उठ के बैठ बैठ के करता है क्यूँ ग़ुरूर

ज़ाहिद कहीं बढ़ाए न तेरी रिया नमाज़

अरकान याद हैं मुझे ऐ दावर-ए-जज़ा

गर हुक्म हो तो सामने पढ़ लूँ क़ज़ा नमाज़

शैतान बन गया है फ़रिश्ता ग़ुरूर से

क्या फ़ाएदा हुआ जो पढ़ी जा-ब-जा नमाज़

ले जाते हैं मुझे सू-ए-दोज़ख़ कशाँ कशाँ

रोज़े मिरे इधर हैं उधर है क़ज़ा नमाज़

हक़्क़-उल-यक़ीं का नाम उरूज-ए-मक़ाम है

पढ़ते हैं औलिया सर-ए-दोश-ए-हवा नमाज़

मस्जिद में पाँच वक़्त दुआ वो भी वस्ल की

'माइल' बुतों के वास्ते पढ़ते हो क्या नमाज़

अहमद हुसैन माइल
About the poet

अहमद हुसैन माइल

उपनाम : 'माइल' मूल नाम : अहमद हुसैन जन्म : हैदराबाद, सिंध निधन : 14 Aug 1914 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 20 Poems / Stories

More from अहमद हुसैन माइल

  1. चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्या

    चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्याचिलमन तो बीच में है इशारे हुए तो क्या

    12.4K reads
  2. प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैं

    प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैंआईना देख के मुँह चूम लिया करते हैं

    12.4K reads
  3. क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार का

    क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार कारोज़ा न टूट जाए किसी रोज़ा-दार का

    12.4K reads
  4. जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़गर्दिश में चश्म-ए-सेहर-ए-फ़न एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    12.4K reads
  5. खड़े हैं मूसा उठाओ पर्दा दिखाओ तुम आब-ओ-ताब-ए-आरिज़

    खड़े हैं मूसा उठाओ पर्दा दिखाओ तुम आब-ओ-ताब-ए-आरिज़हिजाब क्यूँ है कि ख़ुद तजल्ली बनी हुई है हिजाब-ए-आरिज़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ