प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैं

अहमद हुसैन माइलअहमद हुसैन माइल

1 min read · 12.4K reads

प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैं

आईना देख के मुँह चूम लिया करते हैं

वस्ल का लुत्फ़ मुझे वस्ल से पहले ही मिला

जब कहा यार ने घबरा के ये क्या करते हैं

इस क़दर था मुझे उल्फ़त में भरोसा उन पर

की जफ़ा भी तो ये समझा कि वफ़ा करते हैं

है यही अर्ज़ ख़ुदा से कि फुलाँ बुत मिल जाए

वही अच्छे जो नमाज़ों में दुआ करते हैं

लब किसी के जो हिले कान उधर ध्यान उधर

दिल लगा कर वो मिरा ज़िक्र सुना करते हैं

सुबह को देख के आईने में बोसे का निशाँ

मुस्कुराते हुए होंटों में गिला करते हैं

कैसे कैसे मुझे बे-साख़्ता मिलते हैं ख़िताब

ग़ुस्सा आता है तो क्या क्या वो कहा करते हैं

क्या हुआ मुझ को रक़ीबों ने अगर दी ताज़ीम

तेरी महफ़िल में तो फ़ित्ने ही उठा करते हैं

कान बातों की तरफ़ आँख है कामों की तरफ़

हो के अंजान मिरा ज़िक्र सुना करते हैं

चीन पेशानी पे है मौज-ए-तबस्सुम लब में

ऐसे हँसमुख हैं कि ग़ुस्से में हँसा करते हैं

बस तो चलता नहीं कुछ कह के उन्हें क्यूँ हों ज़लील

हम तो अपना ही लहू आप पिया करते हैं

इस इशारे के फ़िदा ऐसे तजाहुल के निसार

मार कर आँख वो मुँह फेर लिया करते हैं

जलसे ही जलसे हैं जब से वो हुए ख़ुद-मुख़्तार

कोई इतना नहीं कहता कि ये क्या करते हैं

आशिक़ाना है अक़ीदा भी हमारा 'माइल'

ले के हम नाम-ए-बुताँ ज़िक्र-ए-ख़ुदा करते हैं

अहमद हुसैन माइल
About the poet

अहमद हुसैन माइल

उपनाम : 'माइल' मूल नाम : अहमद हुसैन जन्म : हैदराबाद, सिंध निधन : 14 Aug 1914 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 20 Poems / Stories

More from अहमद हुसैन माइल

  1. चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्या

    चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्याचिलमन तो बीच में है इशारे हुए तो क्या

    12.4K reads
  2. महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़

    महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़पढ़ लूंगा पुल-सिरात पे 'माइल' क़ज़ा नमाज़

    12.4K reads
  3. क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार का

    क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार कारोज़ा न टूट जाए किसी रोज़ा-दार का

    12.4K reads
  4. जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़गर्दिश में चश्म-ए-सेहर-ए-फ़न एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    12.4K reads
  5. खड़े हैं मूसा उठाओ पर्दा दिखाओ तुम आब-ओ-ताब-ए-आरिज़

    खड़े हैं मूसा उठाओ पर्दा दिखाओ तुम आब-ओ-ताब-ए-आरिज़हिजाब क्यूँ है कि ख़ुद तजल्ली बनी हुई है हिजाब-ए-आरिज़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम