क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार का

अहमद हुसैन माइलअहमद हुसैन माइल

1 min read · 12.4K reads

क्यूँ शौक़ बढ़ गया रमज़ाँ में सिंगार का

रोज़ा न टूट जाए किसी रोज़ा-दार का

उन का वो शोख़ियों से फड़कना पलंग पर

वो छातियों पे लोटना फूलों के हार का

हूर आए ख़ुल्द से तो बिठाऊँ कहाँ उसे

आरास्ता हो एक तो कोना मज़ार का

शीशों ने तर्ज़ उड़ाई रुकू ओ क़याम की

क्या इन में है लहू किसी परहेज़-गार का

क्यूँ ग़श हुए कलीम तजल्ली-ए-तूर पर

वो इक चराग़ था मिरे दिल के मज़ार का

बा'द-ए-फ़ना भी साफ़ नहीं दिल रक़ीब से

गुम्बद खड़ा हुआ है लहद पर ग़ुबार का

कसरत का रंग शाहिद-ए-वहदत का है बनाव

वो एक ही से नाम है हज़दा हज़ार का

नाक़ूस बिन के पूछने जाऊँ अगर मिज़ाज

बुत भी कहेंगे शुक्र है परवर-दिगार का

दूल्हा की ये बरात है रस्में अदा करो

दर पर जनाज़ा आया है इक जाँ-निसार का

क्या क्या तड़प तड़प के सराफ़ील गिर पड़े

दम आ गया जो सूर में मुझ बे-क़रार का

सुर्मा के साथ फैल के क्या वो भी मिट गया

क्यूँ नाम तक नहीं तिरी आँखों में प्यार का

क्या रात से किसी की नज़र लग गई इसे

अच्छा नहीं मिज़ाज दिल-ए-बे-क़रार का

आँखें मिरी फ़क़ीर हुईं शौक़-ए-दीद में

तस्मा कमर में है निगह-ए-इंतिज़ार का

लूटूँ मज़े जो बाज़ी-ए-शतरंज जीत लूँ

इस खेल में तो वा'दा है बोस-ए-कनार का

अल्लाह मिरा ग़फ़ूर मोहम्मद मिरे शफ़ीअ'

'माइल' को ख़ौफ़ कुछ नहीं रोज़-ए-शुमार का

अहमद हुसैन माइल
About the poet

अहमद हुसैन माइल

उपनाम : 'माइल' मूल नाम : अहमद हुसैन जन्म : हैदराबाद, सिंध निधन : 14 Aug 1914 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 20 Poems / Stories

More from अहमद हुसैन माइल

  1. चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्या

    चोरी से दो घड़ी जो नज़ारे हुए तो क्याचिलमन तो बीच में है इशारे हुए तो क्या

    12.4K reads
  2. प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैं

    प्यार अपने पे जो आता है तो क्या करते हैंआईना देख के मुँह चूम लिया करते हैं

    12.4K reads
  3. महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़

    महशर में चलते चलते करूँगा अदा नमाज़पढ़ लूंगा पुल-सिरात पे 'माइल' क़ज़ा नमाज़

    12.4K reads
  4. जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    जुम्बिश में ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन एक इस तरफ़ एक उस तरफ़गर्दिश में चश्म-ए-सेहर-ए-फ़न एक इस तरफ़ एक उस तरफ़

    12.4K reads
  5. खड़े हैं मूसा उठाओ पर्दा दिखाओ तुम आब-ओ-ताब-ए-आरिज़

    खड़े हैं मूसा उठाओ पर्दा दिखाओ तुम आब-ओ-ताब-ए-आरिज़हिजाब क्यूँ है कि ख़ुद तजल्ली बनी हुई है हिजाब-ए-आरिज़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम